मानव अधिकार दिवस। (Human Rights Day in Hindi.)

maanav adhikaar diwas

इस पृथ्वी पर जन्म लेने वाले सभी मानवों के अधिकार भी उसके साथ इस पृथ्वी पर आ जाती है अंतर बस इतना होता है की बहुत लोगों को उनके अधिकारों के बारे में कुछ भी ज्ञात नहीं होता है, जो की किसी भी मानव को आगे बढ़ने के लिए बाधित कर सकती है। मानव के अधिकारों को स्मरण करवाने और उनकी गरिमा, समानता और न्याय के  सिद्धांतों पर उन्हें जानकारी देने की मनसा से प्रति वर्ष 10 दिसंबर को “मानव अधिकार दिवस (Human Rights Day)” के रूप में मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस। (International Anti-Corruption Day in Hindi.)

antarashtriya bhrastachaar virodhi diwas

भ्रस्टाचार किसी भी बड़ी-से-बड़ी अर्थव्यवस्था को खोखला करने वाला दीमक है, भ्रस्टाचार एक प्रगतिशील अर्थव्यवस्था के लिए ग्रहण का कार्य करती है, जहाँ अमीर व्यक्ति और अमीर होता चला जाता है और गरीब व्यक्ति और गरीब। यह एक बराबरी के समाज की स्थापना नहीं करता है साथ ही भ्रस्टाचार करने वाला और भ्रस्टाचार कराने वाला दोनों ही बराबर के दोषी होतें हैं। इसलिए, इस नकारात्मक रवैये को खत्म करने के लिए प्रति वर्ष 09 दिसंबर को “अंतराष्ट्रीय भ्रस्टाचार विरोधी दिवस (International Anti-Corruption Day)” के रूप में मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस। (International Civil Aviation Day in Hindi.)

antarashtriya naagrik uddyan diwas

“अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस (International Civil Aviation Day) प्रति वर्ष 07 दिसंबर को मनाया जाता है, जो की उड्डयन की महत्ता को वैश्विक स्तर पर सामाजिक एवं आर्थिक विकास की आवश्यकता को दर्शाता है। विमानन विश्व के लोगों को, संस्कृतियों को अथवा अर्थव्यवस्था को जोड़ने में कितना महत्वपूर्ण योगदान देती है, इसकी विशेस्ता पर भी यह दिवस प्रकाश डालता है। अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं को विनियमित करने और उनकी सुरक्षा, दक्षता एवं स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होता है।

विश्व मृदा दिवस। (World Soil Day in Hindi.)

visw mrida diwas

मिट्टी और जल के संयोजन से हमारा जीवन चक्र इस धरती पर आगे बढ़ता है और केवल हमारा ही नहीं बल्कि इस धरती पर रहने वाले सभी जिव-जंतुओं का भरण-पोषण भी इसके संयोजन से होता है। मृदा और जल का अनमोल सम्बन्ध हमारे ग्रह के 95% से अधिक भोजन के मूलभूत संसाधनों का जरिया है, जिसके संरक्षण और उर्वरक शक्ति को और बढ़ाने के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए प्रति वर्ष 05 दिसंबर को “विश्व मृदा दिवस (World Soil Day)” के रूप में मनाया जाता है।

भारतीय नौसेना दिवस। (Indian Navy Day in Hindi.)

bhartiya nausena diwas

“नहीं कम हैं किसी से, जल में वर्षों बितातें हैं, समुद्र के शेर हैं हमारी भारतीय नौसेना, वक्त आने पर शौर्य दिखातें हैं”, हमारे भारत को तीनों ओर से सुरक्षा प्रदान करने वाली हमारी भारतीय नौसेना शौर्य, पराकर्म, समर्पण और वीरता का एक संपूर्ण उदारहण है। भारतीय नौसेना की वीरता का बखान करने, उनकी शौर्य की गाथा पुरे भारत वर्ष को सुनाने और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पण करने के लिए प्रति वर्ष भारत 04 दिसंबर को “भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day)” के रूप में मनाता है, साथ ही इस दिन भारतीय नौसेना के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित भी किया जाता है।

भारतीय संविधान दिवस। (Indian Constitution Day in Hindi.)

bhartiya samvidhaan diwas

संविधान, जिसके आधार पर एक लोकतांत्रिक देश आगे बढ़ता है और अपने तय किये गए गंतव्यों को हासिल करता है। संविधान केवल एक लिखी गयी पुस्तक मात्र नहीं होती है बल्कि यह एक लोकतांत्रिक देश की आत्मा होती है कुछ इसी प्रकार भारत ने भी अपने संविधान को सभी धार्मिक ग्रंथों से ऊपर मान्यता प्रदान की है। भारतीय संविधान को भारत ने 26 नवंबर, 1949 को भारतियों को समर्पित किया था, हालाँकि पूरा संविधान 26 जनवरी, 1950 को देश हित में लागू कर दिया गया था। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए प्रति वर्ष भारत 26 नवंबर को “भारतीय संविधान दिवस (Indian Constitution Day)” के रूप में मनाता है।

सड़क यातायात पीड़ितों के लिए विश्व स्मरण दिवस। (World Remembrance Day for Road Traffic Victims in Hindi.)

sadak yatayaat piditon ke liye visw smaran diwas

आज के दौर में लोग अपने जीवन से अधिक महत्व अपने कामों को देने लग गएँ हैं, जिसके कारण हमे आयेदिन सड़क दुर्घटनाएँ जैसी घटना घठित होते नज़र आती है और इन सड़क दुर्घटनाओं में कितने लोगों की जानें चली जाती हैं, इसी सड़क दुर्घटनाओं में हुई लोगों की मौत को स्मरण करने के लिए प्रति वर्ष नवंबर के तीसरे रविवार को “सड़क यातायात पीड़ितों के लिए विश्व स्मरण दिवस (World Remebrance Day for Road Traffic Victims)” मनाया जाता है, जहाँ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके पीड़ितों को सहानुभूति प्रदान की जाती है।

विकलांग व्यक्तियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस। (International Day of Persons with Disabilities in Hindi.)

viklaang vyaktiyon ka antarashtriy diwas

विकलांगता, ईश्वर के द्वारा दिया गया एक ऐसा अभिशाप जिसमे व्यक्ति सामान्य कार्यों को करने में असमर्थ होता है, लेकिन फिर भी गुजरते समय के साथ वह व्यक्ति अपनी उस विकलांगता की आदत से ऊपर उठकर समाज के वह सभी कार्यों को करने में सामर्थवान हो जाता है। इन सब के बावजूद उस व्यक्ति को समाज में कई प्रकार की सामाजिक कुरीतियों, भेद-भाव और अन्य बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण समाज में उन्हें समान अधिकार और अवसर से वंचित रहना पड़ता है, समान अधिकार और अवसर के पात्र विकलांग पैदा हुए व्यक्ति को भी प्रदान की जानी चाहिए। इसलिए, प्रति वर्ष 03 दिसंबर को “विकलांग व्यक्तियों का अंतराष्ट्रीय दिवस (International Day of Person With Disabilities)”, जागरूकता फ़ैलाने के लिए मनाया जाता है।

विश्व शौचालय दिवस। (World Toilet Day in Hindi.)

visw shauchalaya diwas

स्वच्छता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता एक निरोग और स्वस्थ समाज के लिए कितना आवश्यक है यह हमारे भारत में 2014 के स्वच्छ भारत अभियान मुहीम से पता चलता है, स्वच्छ भारत अभियान के इस मुहीम में सबसे गंभीर मुद्दा था ‘खुले में शौच को बंद करना’ और भारत को एक खुले में शौच मुक्त देश बनाना, जिस लक्ष्य को हमारे देश ने 2019 में पूरा किया। इसी प्रकार स्थायी स्वच्छता को बरकरार रखने और स्वस्थ जीवन के महत्व के बारे में जागरूकता फ़ैलाने और लोगों का व्यवहार परिवर्तन कराने के लिए प्रति वर्ष पुरे विश्व में 19 नवंबर को “विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day)” मनाया जाता है।

अंतराष्ट्रीय पुरुष दिवस। (International Men’s Day in Hindi.)

antarashtriya purush diwas

हालाँकि, आज के इस समाज में महिला और पुरुष एक समान हैं और दोनों को बराबर का अधिकार भी प्रदान किया गया है साथ ही जिस प्रकार से हम महिला सशक्तिकरण और महिला दिवस पर बल देतें हैं ठीक उसी प्रकार से पुरुषों का सम्मान, उनके परिवार में उनका सकारात्मक योगदान के प्रति और समाज को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका का जश्न मनाने के लिए प्रति वर्ष 19 नवंबर को “अंतराष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men’s Day)” मनाया जाता है।