विश्व रंगमंच दिवस 2024। (World Theatre Day in Hindi.)

visw rangmanch diwas

दुनिया के विभिन्न विषयों को वास्तविक जीवन की घटनाओं से जोड़ कर लोगों के सामने प्रस्तुत कर उनका मनोरंजन करना और उन्हें समाज के अन्य पहलुओं से परिचित करवाना, जिसे कला की दुनिया में रंगमंच के नाम से सम्बोधित किया जाता है, जो की समाज पर एक गहरा प्रभाव डालता है। इस रंगमंच की महत्ता समाज से धीरे-धीरे क्षीण होते जा रही है, जिसका मुख्य कारण है अनगिनत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स, इसलिए, नाट्य प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कलाओं के विभिन्न समागम के महत्व को जीवित रखने के लिए प्रति वर्ष 27 मार्च को “विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day)” मनाया जाता है।  

विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2024। (World Meteorological Day in Hindi.)

visw mausam vigyan diwas

ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु के परिवर्तनशील स्वाभाव वाली परिस्तिथि ने आज के दौर में मौसम विज्ञान और जलवायु से सम्बंधित जानकारियों का पूर्वानुमान उपलब्ध करवा देना विभिन्न क्षेत्रों में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसलिए समाज की सुरक्षा और कल्याण के लिए मौसम और जलवायु विज्ञान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 23 मार्च को “विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day)” के रूप में मनाया जाता है। जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग आज की दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है, जहाँ इन दो कारकों के कारण होने वाली प्राकृतिक आपदा की रोकथाम को मौसम विज्ञान के मदद के जरिये कम किया जा सकता है।

विश्व जल दिवस 2024। (World Water Day in Hindi.)

visw jal diwas

‘जल ही जीवन है’ का यह नारा जल के महत्त्व को दर्शाता है और जल के कुशल उपयोग का आवाहन करता है, ठीक इसी प्रकार स्वच्छ जल के महत्व, उसके कुशल उपयोग और संरक्षण प्रथाओं को और बेहतर बनाने के प्रयाश में वैश्विक स्तर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रति वर्ष 22 मार्च को “विश्व जल दिवस (World Water Day)” के रूप में मनाया जाता है। Visw Jal Diwas स्वच्छ पानी के संसाधनों के स्थायी प्रबंधन की वकालत करने, जल के महत्व और इसकी पहुंच, गुणवत्ता और संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करने का मंच प्रदान करती है।

विश्व कविता दिवस 2024। (World Poetry Day in Hindi.)

visw kavita diwas

‘कविता’ वह पंक्तियाँ हैं, जो की दुनिया और जीवन के विभिन्न घटना चक्र को  एक अलग अंदाज़ में प्रस्तुत करने का साहस रखती है, इसलिए, कविता की महत्ता को लोगों तक पहुँचाने, कविता के सम्बन्ध को लोगों से जोड़ने और कविता की सुंदरता, शक्ति और महत्व का जश्न मनाने के लिए प्रति वर्ष 21 मार्च को “विश्व कविता दिवस (World Poetry day)” के रूप में मनाया जाता है।

विश्व वानिकी दिवस (2024)। (World Forestry day in Hindi.)

visw vaaniki diwas

पौधों और वनों की स्थायी उपस्थिति पर्यावरण के बेहतर और स्वस्थ स्वरूप को दर्शाता है, जो प्रत्येक मनुष्य और जानवरों के बेहतर जीवन जीने के लिए आवश्यक होता है, पेड़-पौधे और वन हमारे जीवन का आधार होतें हैं, जिनके बिना हम श्वांस भी नहीं ले सकते हैं, जो बहुत से पशु-पक्षियों का आवास और मनुष्यों को आजीविका प्रदान करती है, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग को रोकती है। इसलिए, दुनिया भर में वनों और पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता फ़ैलाने और लोगों को इसके संरक्षण के बारे में शिक्षित करने के लिए 21 मार्च को “विश्व वानिकी दिवस (World Forestry day)” के रूप में मनाया जाता है।

विश्व गौरैया दिवस 2024। (World Sparrow Day in Hindi.)

visw gauraiyaa diwas

पक्षियाँ हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का एक अभिन्न अंग है, जिसके संरक्षण की ज़िम्मेदारी हम इंसानो की जवाबदारी है। पर्यावरण में पक्षियों की उपस्तिथि एक संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और अगर बात करें गौरैया पक्षी के बार में तो मानो जैसे वह इस सृष्टि से अब विलुप्त हो चुकी है क्यूंकि शहरों में अब ये दिखाई नहीं पड़ते हैं, जिसका मुख्य कारण है बढ़ती प्रदुषण, जलवायु परिवर्तन, ध्वनि तरंगे और ग्लोबल वार्मिंग। इसलिए, गौरैया और अन्य पक्षियों के संरक्षण और उनके सतत जीवन के बारे में जागरूकता फ़ैलाने एवं लोगों को शिक्षित करने के लिए प्रति वर्ष 20 मार्च को “विश्व गौरैया दिवस (World Sparrow Day)” के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2024। (National Vaccination Day in Hindi.)

rashtriya tikakaran diwas

स्वस्थ, निरोग और विकलांगता रहित जीवन व्यतीत करने के लिए टीकाकरण करवाना अतयंत महत्वपूर्ण होता है, जो की व्यक्ति के शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाता है और उसके जीवन को बेहतर बनाता है। इसलिए, टीकाकरण के महत्त्व को लोगों से साझा करने और उन्हें शिक्षित करने के लिए प्रति वर्ष 16 मार्च को “राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (National Vaccination Day)” के रूप में मनाया जाता है, जो लोगों को जागरूक कर उन्हें टीकाकरण ना लेने से होने वाले खतरे से अवगत करवाता है।

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2024। (World Consumer Rights Day in Hindi.)

visw upbhokta adhikaar diwas

विश्व का हर एक व्यक्ति किसी न किसी प्रकार से उपभोक्ता की भूमिका अदा करता है क्यूंकि हर व्यक्ति कोई न कोई वस्तु का उपयोग अपने जरुरत को पूरा करने के लिए करता ही है फिर चाहे वह किसी भी प्रकार से उस वस्तु का उपयोग करे। इसलिए, उपभोक्ताओं की इतनी बड़ी संख्या इस बात पर विचार करने के लिए जोर देती है की, उपभोक्ताओं के संरक्षण और उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करने और उन्हें शिक्षित करने के लिए प्रति वर्ष 15 मार्च को “विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (World Consumer Rights Day)” के रूप में मनाया जायेगा।

अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस 2024। (International Mathematics Day in Hindi.)

antarashtriya ganit diwas

गणित एक ऐसा विषय है, जिसे वैश्विक स्तर पर लोगों के द्वारा अपने दैनिक जीवन में उपयोग किए जातें हैं, बिना गणित के उपयोग के ऐसे बहुत से कार्य हैं जिन्हे कर पाना असंभव है। गणित भाषा के सम्मान और इसके अस्तित्व को एक नया प्रारूप देकर इसकी महत्ता को दुनिया भर में फ़ैलाने के लिए एवं लोगों की गणित के प्रति दिलचस्पी को बढ़ावा देने के लिए प्रति वर्ष 14 मार्च को “अंतराष्ट्रीय गणित दिवस (International Mathematics Day)” के रूप में मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024। (International Women’s Day in Hindi.)

antarashtriya mahila diwas

दुनिया भर के सभी क्षेत्रों में आज महिलाएँ अपना परचम लहरा रहीं हैं और किसी भी प्रकार से वह पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को समाज में धीरे-धीरे भेदभाव और असमानता जैसी विकृतियों से छुटकारा मिल रहा है, जिसके कारण महिलाएँ समाज में अपनी एक नयी पहचान बना पाने में सक्षम हो रहीं हैं और परस्पर अपनी काबिलियत के दम पर अपनी मंज़िल को हासिल करते जा रहीं हैं। समाज में महिलाओं के सम्मान, लैंगिक समानता, उनकी प्रगति का जश्न मनाने और उनके अधिकारों की वकालत करने के लिए प्रति वर्ष 08 मार्च को “अंतराष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s Day)” के रूप में मनाया जाता है, जो की महिलाओं के खिलाफ होने वाली सामाजिक भेदभाव और बुराइयों को खत्म करके सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने का प्रयाश करता है।