भारतीय संविधान दिवस। (Indian Constitution Day in Hindi.)

bhartiya samvidhaan diwas

संविधान, जिसके आधार पर एक लोकतांत्रिक देश आगे बढ़ता है और अपने तय किये गए गंतव्यों को हासिल करता है। संविधान केवल एक लिखी गयी पुस्तक मात्र नहीं होती है बल्कि यह एक लोकतांत्रिक देश की आत्मा होती है कुछ इसी प्रकार भारत ने भी अपने संविधान को सभी धार्मिक ग्रंथों से ऊपर मान्यता प्रदान की है। भारतीय संविधान को भारत ने 26 नवंबर, 1949 को भारतियों को समर्पित किया था, हालाँकि पूरा संविधान 26 जनवरी, 1950 को देश हित में लागू कर दिया गया था। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए प्रति वर्ष भारत 26 नवंबर को “भारतीय संविधान दिवस (Indian Constitution Day)” के रूप में मनाता है।

सड़क यातायात पीड़ितों के लिए विश्व स्मरण दिवस। (World Remembrance Day for Road Traffic Victims in Hindi.)

sadak yatayaat piditon ke liye visw smaran diwas

आज के दौर में लोग अपने जीवन से अधिक महत्व अपने कामों को देने लग गएँ हैं, जिसके कारण हमे आयेदिन सड़क दुर्घटनाएँ जैसी घटना घठित होते नज़र आती है और इन सड़क दुर्घटनाओं में कितने लोगों की जानें चली जाती हैं, इसी सड़क दुर्घटनाओं में हुई लोगों की मौत को स्मरण करने के लिए प्रति वर्ष नवंबर के तीसरे रविवार को “सड़क यातायात पीड़ितों के लिए विश्व स्मरण दिवस (World Remebrance Day for Road Traffic Victims)” मनाया जाता है, जहाँ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके पीड़ितों को सहानुभूति प्रदान की जाती है।

विश्व शौचालय दिवस। (World Toilet Day in Hindi.)

visw shauchalaya diwas

स्वच्छता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता एक निरोग और स्वस्थ समाज के लिए कितना आवश्यक है यह हमारे भारत में 2014 के स्वच्छ भारत अभियान मुहीम से पता चलता है, स्वच्छ भारत अभियान के इस मुहीम में सबसे गंभीर मुद्दा था ‘खुले में शौच को बंद करना’ और भारत को एक खुले में शौच मुक्त देश बनाना, जिस लक्ष्य को हमारे देश ने 2019 में पूरा किया। इसी प्रकार स्थायी स्वच्छता को बरकरार रखने और स्वस्थ जीवन के महत्व के बारे में जागरूकता फ़ैलाने और लोगों का व्यवहार परिवर्तन कराने के लिए प्रति वर्ष पुरे विश्व में 19 नवंबर को “विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day)” मनाया जाता है।

अंतराष्ट्रीय पुरुष दिवस। (International Men’s Day in Hindi.)

antarashtriya purush diwas

हालाँकि, आज के इस समाज में महिला और पुरुष एक समान हैं और दोनों को बराबर का अधिकार भी प्रदान किया गया है साथ ही जिस प्रकार से हम महिला सशक्तिकरण और महिला दिवस पर बल देतें हैं ठीक उसी प्रकार से पुरुषों का सम्मान, उनके परिवार में उनका सकारात्मक योगदान के प्रति और समाज को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका का जश्न मनाने के लिए प्रति वर्ष 19 नवंबर को “अंतराष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men’s Day)” मनाया जाता है।

विश्व मधुमेह दिवस। (World Diabetes Day in Hindi.)

visw madhumeh diwas

भारत को विश्व में मधुमेह की राजधानी के रूप में जाना जाता है, लैंसेट के एक रिपोर्ट के जरिये यह पता चला है की भारत में मधुमेह से ग्रसित 101 मिलियन से ज्यादा लोग हैं, इसका मतलब दस लोगों के समूह में एक व्यक्ति मधुमेह से ग्रसित है। मधुमेह एक प्रकार की गैर संचारी रोग है, जिसका जोखिम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और इसे ही नियंत्रित करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 14 नवंबर को “विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day)” एक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के रूप में मनाया जाता है।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस। (International Day for the Elimination of Violence against Women in Hindi.)

mahilaon ke khilaaf hinsa unmulan ke liye antarashtriya diwas

महिलाओं और लड़कियों से सम्बंधित हिंसा समाज में प्रचलित और सबसे हिंसानात्मक प्रक्रिया बनते जा रही है। इसलिए, महिलाओं और लड़कियों के प्रति समाज में बढ़ते अपराधों को खत्म करने एवं उसके प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के द्वारा प्रति वर्ष 25 नवंबर को “महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतराष्ट्रीय दिवस (International Day for the Elimination of Violence against Women)” मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य समाज से महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, शारीरिक रूप से प्रताड़ित, एसिड अटैक हिंसा और दास या यौनकर्मी के लिए तस्करी का शिकार जैसे अन्य हिंसा के बारे में जागरूकता अभियान चलाना।

भारत में बाल दिवस। (Children’s Day in India in Hindi.)

baal diwas

भारत में “बाल दिवस (Children’s Day)” 14 नवंबर को मनाया जाता है, जिस दिन हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन भी है। भारत में Baal Diwas जवाहरलाल नेहरू जी को जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के रूप में मनाया जाता है क्यूंकि उन्हें बच्चों के प्रति बहुत प्रेम, स्नेह और सम्मान था, उनका ऐसा मानना था की बच्चे देश का भविष्य होतें हैं और बच्चे आने वाले कल को एक बेहतर बना सकते हैं, इसी अपार प्रेम के कारण बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारा करते थे।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस। (National Education Day in Hindi.)

rashtriya shiksha diwas

‘शिक्षा वह हथियार है, जिसका उपयोग करके हम दुनिया बदल सकतें हैं और विद्यालय वह प्रयोगशालाएँ हैं, जो देश के भावी नागरिक को तैयार करती है’, “राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (Rashtriya Shiksha Diwas)” भारत में 11 नवंबर को मनाया जाता है, जो की ख़ास तौर पर देश के प्रथम शिक्षा मंत्री ‘मौलाना अबुल कलाम आज़ाद’ के जन्मदिवस के स्मृति में मनाया जाता है और भारत में शिक्षा के प्रति उनके योगदान को सम्मान करता है। यह दिवस देश में शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और शिक्षा प्रणाली को देश में और बेहतर बनाने के प्रति ध्यान देता है साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर बनाने के लिए सभी विद्यालयों, कॉलेजों और शिक्षा संस्थानों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और अभियान आयोजित किये जातें हैं।

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस। (World Science Day for Peace and Development in Hindi.)

visw vigyan diwas

विज्ञान की महत्ता को पुरे विश्व में उजागर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के द्वारा “शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस (Visw Vigyan Diwas)” प्रति वर्ष 10 नवंबर को मनाया जाता है, पुरे विश्व में विज्ञान शांति स्थापित करने में किस प्रकार से अपना योगदान दे रहा है और साथ ही विकास के क्षेत्र में विज्ञान की भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक करना और उससे जुडी जानकारियाँ प्रदान करना इस दिवस का महत्वपूर्ण उदेश्य है।

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस। (National Cancer Awareness Day in Hindi.)

rashtriya cancer jaagrukta diwas

कैंसर की बीमारी पुरे विश्व में मृत्यु का एक प्रमुख कारण बन चूका है, जो की निजी स्तर पर हमारे राष्ट्र पर भी गंभीर असर डाल रहा है, भारत पुरे विश्व में कैंसर से सम्बंधित मामलों में शीर्ष पर आता है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम के अनुसार भारत में कैंसर सम्बंधित मामलों की संख्या 2022 में 14.6 लाख से बढ़ कर 2025 में 15.7 लाख हो जाएगी और इन्ही बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने प्रति वर्ष 7 नवंबर को “राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (National Cancer Awareness Day)” मनाने का निश्चय किया, जिसका उदेश्य देश में जागरूकता, रोकथाम और कैंसर का शीघ्र पता लगाकर उसका इलाज करना है, जिससे कैंसर से सम्बंधित मृत्यु दर को कम किया जा सके।