स्वास्थ्य ही धन होता है क्यूंकि एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने जीवन को बेहतर ढंग से व्यतीत करने की अपेक्षा कर सकता है। व्यक्ति अपने जीवन को आनंदित होकर जीने के लिए सारा दिन मेहनत करता है लेकिन इस भाग-दौड़ वाली जिंदगी में उसे अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रहता है, जिसके कारण भविष्य में उसे विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए, प्रति वर्ष 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वैश्विक स्वास्थ्य कल्याण, देखभाल और बिमारी की रोकथाम के लिए “विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health day) “ के रूप में मनाया जाता है, जो की लोगों में जागरूकता फैलाती है और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करती है।
Visw Swaasthy Diwas गंभीर स्वास्थ्य बिमारियों के प्रति भी लोगों को जागरूक करता है और उनसे निपटने के लिए लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। यह दिवस दुनिया भर के सरकारों एवं संगठनों के साथ मिलकर बीमारियों को खत्म करने का प्रयाश करती है और उन्हें अपने देश में स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Table of Contents
Visw Swaasthy Diwas 2024 की थीम।
Visw Swaasthy Diwas प्रति वर्ष एक विषय पर आधारित कार्य करती है, जहाँ इस बार 2024 में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार (My Health, My Right)” विषय निर्धारित किया गया है, जो की मानव के मौलिक अधिकारों पर केंद्रित है और उनके गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य की देखभाल, शिक्षा और सुचना को सुगम बनाएगी।
इसे भी पढ़ें:- भारत में स्वास्थ्य और शिक्षा का महत्व।
विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य क्या है?
- Visw Swaasthy Diwas का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर लोगों के स्वास्थ्य के कल्याण, देखभाल, बीमारियों की रोकथाम, गंभीर बीमारियों की सूचना और समग्र कल्याण की वकालत करने के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें शिक्षित करना है।
- विश्व स्वास्थ्य दिवस असमानताओं को दूर कर स्वास्थ्य समानताओं को बढ़ावा देता है, विशेष रूप से वंचित और हाशिए पर रहने वाली आबादी में, और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करता है कि हर किसी को स्वस्थ जीवन जीने का अवसर मिले।
इसे भी पढ़ें:- भारत में जीवनशैली रोग।
Visw Swaasthy Diwas का महत्व।
- Visw Swaasthy Diwas को दुनिया भर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच शिविर और जागरूकता शिविर जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करके मनाया जाता है साथ ही विश्व स्वास्थ्य दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधारित सतत विकास लक्ष्य-03 (अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाली) को भी पूरा करने का प्रयाश करता है।
- विश्व स्वास्थ्य दिवस स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में वैश्विक एकजुटता की भावना को बढ़ावा देता है। यह सभी के लिए स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए ज्ञान, संसाधनों और सर्वोत्तम प्रथाओं का सहयोग कर उसे साझा करने के लिए दुनिया भर की सरकारों, स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों, गैर सरकारी संगठनों और व्यक्तियों को एक साथ लाता है।
इसे भी पढ़ें:- कोरोनावायरस: एक महामारी।
विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास।
Visw Swaasthy Diwas का इतिहास 1948 को आयोजित हुई पहली विश्व विश्व स्वास्थ्य सभा से जुडी है, जो की विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 07 अप्रैल को की गयी थी और इसी ऐतिहासिक घटना को मनाने के लिए, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों एवं स्वास्थ्य कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक उत्सव के रूप में विश्व स्वास्थ्य दिवस की स्थापना की, जिसे प्रति वर्ष मनाया जाने लगा।