विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2024। (World Press Freedom Day in Hindi.)

Share & Help Each Other

प्रेस, पत्रकारिता और समाचार की स्वतंत्रता एक सशक्त, मजबूत और विकसित समाज के निर्माण में बहुत ही महत्वपूर्ण निभाता है, समाज के सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति और भाषण की स्वतंत्रता प्रदान करना एक बेहतर लोकतंत्र का आकलन करता है और उस लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखने का कार्य प्रेस की स्वतंत्रता पर निर्भर करती है साथ ही मानवाधिकारों की सुरक्षा करना भी एक स्वतंत्र प्रेस का कार्य है। इसलिए प्रेस और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने, उनके मूल सिद्धांतों का जश्न मनाने और कर्तव्य के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रति वर्ष 03 मई को “विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day)” के रूप में मनाया जाता है।

Visw Press Swatantrata Diwas लोकतंत्र को मजबूत बनाने, पारदर्शिता को बढ़ावा देने और मानवाधिकारों की सुरक्षा में स्वतंत्र प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका की मार्मिक याद दिलाता है साथ ही यह पत्रकारों और पत्रकारिता पर होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाता है और उनकी वकालत करता है।

visw press swatantrata diwas
Visw Press Swatantrata Diwas

Visw Press Swatantrata Diwas 2024 का थीम।

Visw Press Swatantrata Diwas प्रति वर्ष एक विषय पर आधारित कार्य करता है, जहाँ इस बार 2024 में “ग्रह के लिए एक प्रेस: पर्यावरण संकट के सामने पत्रकारिता (A Press for the Planet: Journalism in the Face of the environmental crisis)” विषय निर्धारित किया गया है, जो की पत्रकारिता के क्षेत्र में पर्यावरण के संकट और जलवायु परिवर्तन को एक चुनौती  के रूप में उसके निवारण की चर्चा करता है।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का उदेश्य क्या है?

  • Visw Press Swatantrata Diwas का मुख्य उदेश्य लोकतंत्र की मर्यादा को कायम रखना,अभिव्यक्ति और भाषण के स्वतंत्रता की गरिमा को सुनिश्चित करना और कर्त्तव्य निभाने के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पत्रकारों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
  • यह दिवस प्रेस की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करता है और प्रेस की वकालत करता है साथ ही सरकारों को जवाबदेह बनाने में स्वतंत्र और स्वतंत्र मीडिया के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देता है।
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है क्यूंकि पत्रकार अक्सर अपनी जान को जोखिम में डाल कर रिपोर्टिंग करने जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- भारत में प्रेस की स्वतंत्रता।

Visw Press Swatantrata Diwas का महत्व।

  • Visw Press Swatantrata Diwas को दुनिया भर में विभिन्न प्रकार के भाषण और लेख प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में जागरूकता फैलाकर इसकी महत्ता को उजागर किया जाता है।
  • यह दिवस लोगों को मीडिया साक्षरता प्रदान करता है और साथ ही उन्हें गलत सुचना एवं अफवाहों से कैसे बचना है इसके लिए सतर्क बनाता है।
  • प्रेस की स्वतंत्रता आंतरिक रूप से अन्य मानवाधिकारों से जुड़ी हुई है, जैसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सूचना का अधिकार। स्वतंत्र प्रेस अन्याय और सत्ता के दुरुपयोग को उजागर करते हुए एक निगरानीकर्ता के रूप में कार्य करता है और भ्रस्टाचारियों का पर्दा फास करता है। यह बेजुबानों को आवाज देता है और हाशिए पर रहने वाले समुदायों को सशक्त बनाता है।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का इतिहास।

Visw Press Swatantrata Diwas की जड़ें विंडहोक घोषणा की स्मृति से जुडी हुईं हैं, जो की 03 मई, 1991 में विंडहोक, नामीबिया में अफ्रीकी पत्रकारों द्वारा प्रेस स्वतंत्रता के सिद्धांतों का एक बयान था। जिसे 1993 में यूनेस्को के सामान्य सम्मलेन की सिफारिश के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आधिकारिक तौर पर 03 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के रूप में घोषित किया गया।

विंडहोक घोषणा में एक स्वतंत्र और बहुलवादी मीडिया का आह्वान किया गया, जो सरकारी हस्तक्षेप और नियंत्रण से मुक्त हो। इसने लोकतंत्र और विकास को बढ़ावा देने में प्रेस की स्वतंत्रता के महत्व पर जोर दिया।

दोस्तों, अगर आप समाज, देश और महत्वपूर्ण दिवस के बारे में ऐसे और आर्टिकल्स पढ़ना चाहतें हैं तो यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं। 


Share & Help Each Other

Leave a Reply