विश्व अस्थमा दिवस 2024। (World Asthma Day in Hindi.)

Share & Help Each Other

दुनिया भर में श्वसन की बिमारी से पीड़ित कितने लोगों की जान जाती है, जिसका मुख्य कारण है जागरूकता, जानकारी और शिक्षा का अभाव, इसलिए प्रति वर्ष श्वसन की बिमारी अस्थमा के प्रबंधन और रोकथाम रणनीतियों के बारे में जागरूकता, समझ और समर्थन को बढ़ावा देने के लिए मई महीने के प्रथम मंगलवार (07 मई) को “विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day)” के रूप में मनाया जाता है।

Visw Asthma Diwas वैश्विक स्तर पर ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थ्मा (जीआईएनऐ) के अंतर्गत सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, रोगियों और जन स्वास्थ्य केंद्रों के साथ मिलकर संयोजित किया जाता है।

visw asthma diwas
Visw Asthma Diwas

Visw Asthma Diwas 2024 का थीम।

Visw Asthma Diwas प्रति वर्ष एक विषय पर आधारित कार्य करता है, जहाँ इस बार 2024 में ” अस्थमा शिक्षा सशक्तीकरण (Asthma Education Empowers)” विषय निर्धारित किया गया है, जो की अस्थमा से पीड़ित लोगों को इस बिमारी के बारे में शिक्षित कर उन्हें इस बिमारी से लड़ने के लिए सशक्त बनाने पर केंद्रित करेगा साथ ही सही इलाज के बारे में लोगों को जागरूक करेगा।

विश्व अस्थमा दिवस का उद्देश्य क्या है?

Visw Asthma Diwas का मुख्य उदेश्य अस्थमा के उपचार के विकल्प, प्रबंधन और निवारक उपायों के बारे में जागरूकता और शिक्षा को बढ़ावा देना। जनता, स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों और नीति निर्माताओं को शिक्षित करके, अस्थमा से पीड़ित लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर उनके इस बीमारी के बोझ को कम करना है।

Visw Asthma Diwas संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधारित सतत विकास लक्ष्य तीसरे को हासिल करने के प्रति कार्य करता है, जो की अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।

Visw Asthma Diwas का महत्व।

  • विश्व अस्थमा दिवस दुनिया भर में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम, मुफ्त जाँच शिविर और बेहतर प्रबंधन सेवाओं की वकालत कर इस दिवस की महत्ता को उजागर करता है।
  • विश्व अस्थमा दिवस अस्थमा से पीड़ित मरीजों की देखभाल और उन्हें बेहतर जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें सशक्त बनाता है।
  • विश्व अस्थमा दिवस अस्थमा रोगियों के लिए नवाचार को बढ़ावा देने और परिणामों में सुधार करने के लिए शोधकर्ताओं, स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों और वकालत समूहों के बीच सहयोग को बढ़ावा देता है।

विश्व अस्थमा दिवस का इतिहास।

Visw Asthma Diwas वर्ष 1998 में ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा (जी आई एन ऐ) के द्वारा 35 देशों के साथ मिलकर मनाया गया था, जो की बार्सिलोना, स्पेन में पहली विश्व अस्थमा बैठक से जुड़ा था। तब से विश्व अस्थमा दिवस में भागीदारी बढ़ी है और यह दिन दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण अस्थमा जागरूकता और शिक्षा अभियान में से एक बन गया है, जो की प्रति वर्ष मई के प्रथम मंगलवार को मनाई जाने लगी।

दोस्तों, अगर आप समाज, देश और महत्वपूर्ण दिवस से समबंधित और भी ऐसे आर्टिकल्स पढ़ना चाहतें हैं तो यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं। 


Share & Help Each Other

Leave a Reply