राष्ट्रीय महिला दिवस 2024। (National Women’s Day in Hindi.)

rashtriya mahila diwas

महिलाओं की विज्ञान, कला, खेल, उद्यमिता, राजनीतिक और आर्थिक उपलब्धियों को देश में एक नयी पहचान देने के लिए और उन्हें सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष भारत 13 फ़रवरी को “राष्ट्रीय महिला दिवस (National women’s Day)” के रूप में मनाता है। यह दिवस भारत की महान स्वतंत्रता सेनानी और कवियत्री ‘श्रीमती सरोजिनी नायडू’ के जन्मदिवस की स्मृति में मनाया जाता है। भारतीय स्वतंत्रता के दौरान उनकी महत्वपूर्ण भूमिका भारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणा का कार्य करती है और उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन देती है।