भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में इसरो की भूमिका। (Role of ISRO in Indian Space Programme in Hindi.)

bhartiya antariksh karyakram ISRO

अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपने कल्पनाओं और सपनों को साकार करते हुए आज हमारा भारत पूरी दुनिया में एक अलग ही दृष्टि से अवलोकित किया जाता है, अंतरिक्ष अनुसंधान और कार्यक्रम में भारत ने अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है, जो की हमारे भारत को श्रेष्ठ कोटि की अंतरिक्ष तकनीक वाले विकसित देशों की श्रेणी के कतार में खड़ा करता है और इन उपलब्धियों को हासिल करने का श्रेय हमारे देश का गौरव “भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (ISRO)” के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और लगन को समर्पित है। ‘भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में इसरो की भूमिका (Role of ISRO in Indian Space Programme)’ सराहनीय है क्यूंकि एक ऐसा देश जिसे दूसरे देशों ने कई बार लूटा है और आज़ादी के बाद जिसके पास ढंग से खाने तक के पैसे नहीं थे वह देश अंतरिक्ष और चाँद में जाने के बारे में क्या सोचेगा?