सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस। (Universal Health Coverage Day in Hindi.)

Share & Help Each Other

बेहतर स्वास्थ्य अच्छा जीवन हर कोई चाहता है लेकिन आज के इस दौर में स्वास्थ्य सम्बंधित बीमारियां आम बात हो गयी है और सबसे बड़ी समस्या है वित्तीय संसाधनों की कमी और अच्छी स्वास्थ्य जाँच प्राप्त करने के लिए सबके पास अतिरिक्त पैसे नहीं होतें हैं ख़ास तौर पर निम्न वर्ग के परिवार और गरीब लोगों के पास। इन मुद्दों को सम्बोधित करने के लिए प्रति वर्ष संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 12 दिसंबर को “सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (Universal Health Coverage Day)” के रूप में मनाया जाता है।

saarvabhaumik swasthya coverage diwas
Saarvabhaumik Swasthya Coverage Diwas

Saarvabhaumik Swasthya Coverage Diwas का मुख्य उद्देश्य बहु-हितधारक भागीदारों के साथ मजबूत और लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की आवश्यकता के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना।

Saarvabhaumik Swasthya Coverage Diwas प्रति वर्ष एक विषय पर आधारित कार्य करता है, जहाँ इस बार 2023 में “सभी के लिए स्वास्थ्य: कार्रवाई का समय (Health for All: Time for Action)” है, जो की स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ उसपर कार्रवाई करने के लिए प्रेरित काउ जागरूक करता है।

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का महत्व।

  • बेहतर स्वास्थ्य मानव पूंजी को बढ़ाता है जो अप्रत्यक्ष रूप से अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देता है और एक विकसित अर्थव्यवस्था बनने के लिए बेहतर उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य कारक पहली प्राथमिकता है।
  • यह दिन जागरूकता फैलाता है और लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करता है, स्वस्थ रहने के लिए सुझाव देता है और स्वास्थ्य जांच शिविरों से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित करता है।
  • यह दिन मुख्य रूप से 2030 के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सतत विकास लक्ष्य 3 और उनके विकास और उपलब्धि के लिए काम करने पर केंद्रित है।
  • सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के गठबंधन से यह स्वास्थ्य सम्बंधित लाभकारी कार्यों को और योजनाओं को बढ़ावा देता है और उनके द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों का समर्थन करता है।

सम्बंधित आर्टिकल:- डिप्रेशन: समाज का एक मूक खतरा।

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का इतिहास।

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस को मूल रूप से प्रचारित विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किया गया था, जो की एक संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है और पुरे विश्व की बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए जिम्मेदार है। संयुक्त राष्ट्र ने 2012 में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के प्रति एक प्रस्ताव पारित किया जिसमे स्वास्थ्य कवरेज में तेजी लाने के प्रति ध्यान दिया गया। लेकिन, बाद में 12 दिसंबर, 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने Saarvabhaumik Swasthya Coverage Diwas को आधिकारिक तौर पर स्थापित कर प्रति वर्ष इसे मनाने की घोसणा की और तब से यह दिवस प्रति वर्ष मनाया जाता है।

दोस्तों, अगर आप समाज, देश और महत्वपूर्ण दिवस सम्बंधित ऐसे और भी आर्टिकल्स पढ़ना चाहतें हैं तो यहाँ क्लिक करके पढ़ सकतें हैं। 


Share & Help Each Other