गणित एक ऐसा विषय है, जिसे वैश्विक स्तर पर लोगों के द्वारा अपने दैनिक जीवन में उपयोग किए जातें हैं, बिना गणित के उपयोग के ऐसे बहुत से कार्य हैं जिन्हे कर पाना असंभव है। गणित भाषा के सम्मान और इसके अस्तित्व को एक नया प्रारूप देकर इसकी महत्ता को दुनिया भर में फ़ैलाने के लिए एवं लोगों की गणित के प्रति दिलचस्पी को बढ़ावा देने के लिए प्रति वर्ष 14 मार्च को “अंतराष्ट्रीय गणित दिवस (International Mathematics Day)” के रूप में मनाया जाता है।
अंतराष्ट्रीय गणित दिवस को “पाई दिवस” नाम से भी सम्बोधित किया जाता है, जिसे पुरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा समर्थन दिया जाता है।

Table of Contents
अंतराष्ट्रीय गणित दिवस 2024 की थीम।
Antarashtriya Ganit Diwas प्रति वर्ष एक विषय पर आधारित कार्य करता है, जहाँ 2024 में “गणित के साथ खेलना (Playing with Math)” विषय निर्धारित किया गया है, जो की लोगों की गणित के प्रति नजरिये को आसान बनाने के लिए संघर्ष करता है।
Antarashtriya Ganit Diwas का उद्देश्य क्या है?
Antarashtriya Ganit Diwas का मुख्य उदेश्य विभिन्न क्षेत्रों में गणित की भूमिका को दर्शाता है और हमारे दैनिक जीवन में गणित के प्रभाव को उजागर करता है और साथ ही यह दिवस सभी उम्र के व्यक्तियों को गणित से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।
अंतराष्ट्रीय गणित दिवस का महत्व।
- Antarashtriya Ganit Diwas की महत्ता को उजागर करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन विश्व स्तर पर विद्यालयों, कॉलेजों और शैक्षिक संस्थानों में किया जाता है, जिससे लोग अपने दैनिक आवश्यकता की पूर्ति के लिए गणित के महत्व को पहचान पातें हैं।
- गणित को अक्सर एक जटिल और अमूर्त अनुशासन माना जाता है। यह दिवस गणितीय अवधारणाओं में निहित सुंदरता और लालित्य को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है, जिससे वे व्यापक दर्शकों के लिए अधिक सुलभ और आकर्षक बन जाते हैं।
- गणित के वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों और इससे बनने वाले बेहतरीन करियर पर प्रकाश डालकर, अंतराष्ट्रीय गणित दिवस का लक्ष्य गणितज्ञों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करना है। निरंतर नवाचार और प्रगति के लिए युवा दिमागों को गणित में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है।
Antarashtriya Ganit Diwas का इतिहास।
अंतराष्ट्रीय गणित दिवस की शुरुवात 40वें यूनेस्को सम्मलेन में 2019 को की गयी थी, जिसे अल्बर्ट आइंस्टीन के 140वें जन्मदिन और पाई के अंकों (22/7) को चिन्हित करने के लिए 14 मार्च को मनाने की घोसणा की गयी और 2020 से Antarashtriya Ganit Diwas को पुरे विश्व मनाया जाने लगा।