अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 2024। (International Tea Day in Hindi.)

Share & Help Each Other

चाय की चुस्की सबको पसंद है शायद इसलिए दुनिया भर में पानी के बाद सबसे अधिक पिया जाने वाला पेय पदार्थ अगर कोई है तो वह चाय है, हाँ यह बात बिलकुल सत्य है की दुनिया में सबसे अधिक दूसरे स्थान पर पिया जाने वाला पदार्थ चाय है। इसलिए, संयुक्त राष्ट्र के द्वारा प्रति वर्ष 21 मई को “अंतराष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day)” के रूप में मनाया जाता है, जो की चाय की ऐतिहासिक चुस्की की परंपरा को जीवित रखने और सामाजिक चाय की संस्कृति के महत्व को वैश्विक मान्यता देने के प्रति कार्य करता है।

Antarashtriya Chaai Diwas न केवल एक उत्सव के रूप में बल्कि विशेष रूप से विकासशील देशों में चाय के आर्थिक महत्व की याद दिलाने के रूप में भी कार्य करता है।

antarashtriya chaai diwas
Antarashtriya Chaai Diwas

Antarashtriya Chaai Diwas का उदेश्य।

Antarashtriya Chaai Diwas का मुख्य उदेश्य चाय उत्पादकों की अर्थव्यवस्थाओं में चाय के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना, चाय उद्योग में टिकाऊ उत्पादन प्रथाओं को बढ़ावा देना और पर्यावरण के अनुकूल खेती के तरीकों को लागू करना और चाय उत्पादन से जुड़े कार्बन पदचिह्न को कम करना और चाय के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जनता को शिक्षित करना।

अंतराष्ट्रीय चाय दिवस का महत्व।

  • Antarashtriya Chaai Diwas को दुनिया भर के संस्कृतियों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करके मनाया जाता है, जैसे; चाय समारोह के लिए कैंप लगाना, चाय के पौधे और बीज वितरण करना, चाय की आर्थिक और सामाजिक महत्व के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाकर इस दिवस की महत्ता का उजागर किया जाता है।
  • चाय एक प्रमुख कृषि उत्पाद है जो लाखों लोगों की आजीविका का समर्थन करता है। इसके आर्थिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए, Antarashtriya Chaai Diwas बेहतर नीतियों और प्रथाओं की वकालत करता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस चाय बागानों से जुड़े प्राकृतिक आवासों और पारिस्थितिकी प्रणालियों को संरक्षित करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल कृषि तकनीकों की आवश्यकता पर जोर देता है।
  • Antarashtriya Chaai Diwas सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समझ को बढ़ावा देकर इन परंपराओं को संरक्षित करने में मदद करता है साथ ही संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधारित सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्रिय योगदान देता है।

अंतराष्ट्रीय चाय दिवस का इतिहास।

Antarashtriya Chaai Diwas की शुरुवात सन 2005 में छोटे चाय उत्पादकों, व्यापार एकता मंडल और नागरिक समाज संगठन द्वारा चाय के किसानों की समस्या पर ध्यान आकर्षित करने के लिए भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका सहित अन्य एशियाई देशों में मनाया गया था। दिसंबर 2019 में, खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के एक प्रस्ताव के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में नामित करने का एक प्रस्ताव अपनाया।

दोस्तों, अगर आप समाज, देश और महत्वपूर्ण दिवस के बारे में ऐसे और आर्टिकल्स पढ़ना चाहतें हैं तो यहाँ क्लिक करके पढ़ सकतें हैं। 


Share & Help Each Other