विश्व रेडियो दिवस 2024। (World Radio Day in Hindi.)

Share & Help Each Other

संचार एवं मनोरंजन की दुनिया में सबसे पहले अपनी पहचान बनाने वाला ‘रेडियो’ आज डिजिटल प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की दुनिया के चमक में मानो जैसे इसकी महत्ता बिलकुल खत्म हो गयी है। हालाँकि, रेडियो पहले भी संचार और मनोरंजन का एक मुख्य स्त्रोत था और आज भी गाँव और पिछड़े इलाकों में और जन-जन तक संचार व्यवस्था को सुगम, सुव्यवस्थित और विश्व के कोने-कोने से लोगों को जोड़े रखने में रेडियो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए, सूचना, संचार और मनोरंजन की सबसे पुराने शक्तिशाली माध्यम रेडियो की महत्ता को सदैव जीवित रखने के लिए प्रति वर्ष 13 फ़रवरी को “विश्व रेडियो दिवस (World radio Day)” के रूप में मनाया जाता है।

Visw Radio Diwas उस महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है, जो रेडियो द्वारा समुदायों को जोड़ने, संवाद को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने में निभाया जाता है।

visw radio diwas
Visw Radio Diwas

विश्व रेडियो दिवस 2024 का थीम।

Visw Radio Diwas प्रति वर्ष एक विषय पर आधारित कार्य करता है, जहाँ वर्ष 2024 में इसका विषय “रेडियो: सूचना देने, मनोरंजन करने और शिक्षा देने की एक सदी (Radio: A Century Informing, Entertaining, and Educating)”, रखी गयी है, जिसका तात्पर्य रेडियो के समृद्ध इतिहास और स्थायी प्रभाव का जश्न मनाता है, यह दुनिया भर में दर्शकों को सूचित करने, मनोरंजन करने और शिक्षित करने में रेडियो की भूमिका को मान्यता देता है।

Visw Radio Diwas का उदेश्य क्या है?

Visw Radio Diwas का मुख्य उदेश्य रेडियो के महत्व को बढ़ावा देना और लोगों को इसके बारे में जागरूक करना चूकिं अन्य मीडिया और सुचना प्रसारित केंद्रों से इसे सामना करना पड़ता है। इसके अलावा लोगों को यह बताना की आपातकाल में भी सूचना को प्रसारित करने मुख्य स्त्रोत आज भी रेडियो हैं।

उदारहण के लिए, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदी जी के द्वारा आज भी अपनी “मन की बात” का प्रसार रेडियो पर ही किया जाता है, जिससे रेडियो की महत्ता को बल मिलता है।

इसे भी पढ़ें:- सोशल मीडिया 21वीं सदी की क्रांति।

विश्व रेडियो दिवस का महत्व।

  • Visw Radio Diwas हमारे जीवन में रेडियो द्वारा निभाई गई अनूठी भूमिका को स्वीकार करने और उसका जश्न मनाने का एक अवसर है, जो की विश्व के भिन्न समुदायों और संस्कृतियों को जोड़ने का अथक प्रयाश करती है।
  • रेडियो जनसंचार के सबसे सुलभ रूपों में से एक है, जो दूरदराज और गाँव में रहने वाले समुदायों तक पहुंचता है जहां संचार मीडिया के अन्य रूप दुर्लभ हो सकते हैं।
  • संकट के समय में, रेडियो लोगों के लिए एक जीवन रेखा बन जाता है, जो वास्तविक समय की जानकारी, आपातकालीन अलर्ट और अपडेट प्रदान करता है। चाहे वह प्राकृतिक आपदाएँ हों, सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातस्थितियाँ हों, या संघर्ष हों।
  • रेडियो सांस्कृतिक विरासत का संरक्षक है, जो स्थानीय परंपराओं, भाषाओं और कहानियों की अभिव्यक्ति और संरक्षण के लिए एक मंच प्रदान करता है।

Visw Radio Diwas की शुरुवात कब हुई थी?

Visw Radio Diwas का इतिहास वर्ष 1946 से जुड़ा हुआ है, जब संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) की स्थापना की थी, इन वर्षों में, रेडियो मुख्य रूप से मनोरंजन के लिए उपयोग किए जाने वाले माध्यम से एक ऐसे उपकरण के रूप में विकसित हुआ है जो शिक्षा, आपातकालीन संचार और सामाजिक गतिशीलता सहित विभिन्न उद्देश्यों को पूरा करता है।

अंततः, संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा रेडियो के महत्व को पहचानते हुए आधिकारिक तौर पर 13 फ़रवरी, 2011 को “Visw Radio Diwas” घोसित किया गया।

दोस्तों, अगर आप समाज, देश और महत्वपूर्ण दिवस से सम्बंधित और आर्टिकल्स पढ़ना चाहतें हैं तो यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं।  


Share & Help Each Other